मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two accused arrested with two stolen motorcycles and a scooter

Sonbhadra News: चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार.

पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

sonbhadra

6:02 PM, Feb 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन.

पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 7 फरवरी, 2026 को चोपन पुलिस डाला क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना चोपन में पंजीकृत मु.अ.सं.- 0049/26 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। इनकी पहचान मस्तू (36 वर्ष), पुत्र सफीउल्ला, निवासी डाला मार्केट शीतला मंदिर के पास, और राकेश चौबे (23 वर्ष), पुत्र अवधेश चौबे, निवासी डाला शीतला मंदिर के पास, के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी डाला), हेड कांस्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राम सिंह और कांस्टेबल गोविंद कुमार शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.