ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two accused arrested with two stolen tractor batteries

Sonbhadra News: चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

बीजपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो ट्रैक्टर बैटरियां बरामद कीं। गिरफ्तार संदीप भारती और दुर्गा कुमार को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

sonbhadra

9:17 PM, Oct 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.
logo

बीजपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियां बरामद कीं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की गईं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 111/26, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप भारती (21) पुत्र लालचन्द भारती तथा दुर्गा कुमार (20) पुत्र जसराज भारती, दोनों निवासी ग्राम रजमिलान, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो अदद ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ एवं बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें गुरुवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सुन्दरम कुमार तथा कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.