मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two accused caught with 20 liters of raw liquor by bijpur police

Sonbhadra News: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बीजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

5:50 PM, Jun 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े.
logo

बीजपुर थाना द्वारा दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब बरामदगी अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को शाम करीब 5:22 बजे डोड़हर से बीजपुर जाने वाले मार्ग पर श्रीराम (58) पुत्र ननई, निवासी राय कॉलोनी, थाना बीजपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में रखी लगभग 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 2:31 बजे सिरसोती बाईपास स्थित डी.सी. त्रिपाठी के घर के पास से रामचंद्र (35) पुत्र ज्ञानचंद्र, निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक की पिपिया में रखी लगभग 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बीजपुर में क्रमशः मु.अ.सं. 60/2026 एवं 61/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार आरोपी श्रीराम पुत्र ननई (58 वर्ष), निवासी राय कॉलोनी, थाना बीजपुर व रामचंद्र पुत्र ज्ञानचंद्र (35 वर्ष), निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव, महिला कांस्टेबल निहारिका पांडेय एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.