Sonbhadra News: ट्रक की चपेट में आये दो बाइक चालक, एक गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
चोपन थाना क्षेत्र के प्रदूषण जांच केंद्र के पास एक बड़ा हादसा हुआ। राख से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और डिवाइडर पर जा चढ़ा। हादसे में एक बाइक चालक की गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
sonbhadra
1:54 PM, Sep 8, 2025
Share:


थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने घायलों को अपनी वाहन से पहुंचाया सीएससी चोपन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के प्रदूषण जांच केंद्र के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब ओवर लोड राख़ड से लदे हाई स्पीड एक ट्रक वाहन का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया। जिस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइक चालकों को अपने चपेट में ले लिया और ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उम्र पड़ी और कुछ देर के लिए यातायात बाधित जरूर रहा। लेकिन पुलिस की सक्रियता से यातायात सम्बंधित समस्या सामने नहीं आई। घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को सर में चोट आई है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने आनन-फानन में घायलों को थाने की वाहन की सहायता से सीएचसी चोपन में भर्ती कराया। जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर अभय सिंह ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया, हालांकि एक घायल की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर अभय सिंह ने घटना की बाबत बताया कि अलग-अलग बाइक से दो बाइक सवार अपने गंतव्य को जा रहे थे चोपन बैरियर प्रदूषण जांच केंद्र के पास वाहन का टायर फटने की वजह से बाइक सवार चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 50 वर्षीय इंद्रबहादुर के हाथ पर टायर चढ़ जाने की वजह से गंभीर स्थित बनी हुई है।
जिनका प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि घायल रामनरेश यादव नामक दूसरे बाइक चालक का प्राथमिक इलाज़ कर घर जाने की छुट्टी दे दी गई। बताते चले कि वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग हादसों का मार्ग कहा जाता है, जहां हजारों बड़ी वाहने ओवर लोड गिट्टी बालू कोयला लोड कर अपने गंतव्य को जाती है।
जिस पर प्रशासन का भी नियंत्रण नहीं होता। निर्धारित यातायात स्पीड के ऊपर वाहने राजमार्ग पर सरपट फर्राटा भर्ती हैं जिससे अक्सर घटना होती है। राज्यमार्ग पर लगातार हादसों की वजह से राज्यमार्ग पर चलना दुर्भर हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक चालकों के साथ होता है।



