ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two bike riding youths injured in collision with unknown vehicle referred to district hospital

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर.

चोपन पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी चोपन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

sonbhadra

11:17 PM, Jun 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर.
logo

चोपन पुल पर सड़क हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोग एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी चोपन ले जाते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के चोपन पुल पर गुरूवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद (18 वर्ष) निवासी चिरवी गांव तथा वीरेंद्र (40 वर्ष) पुत्र संतोष राम निवासी काशीराम आवास, नगर पंचायत चोपन, एक ही बाइक से रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे थे। चोपन पुल के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया। सीएचसी चोपन में इमरजेंसी में तैनात डॉ. अभय सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.