ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two bikes collide head on one dead four seriously injured

Sonbhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल.

बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें 65 वर्षीय विंध्याचल की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार अन्य घायलों का उपचार जारी है।

sonbhadra

1:07 PM, Oct 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल.
logo

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, हादसे में 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबा के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर संवरा गांव निवासी विंध्याचल (65) पुत्र पुरुषोत्तम अपने पुत्र सुरेंद्र (36) के साथ बभनी से दुर्गा पूजा व रामलीला देखकर वापस घर जा रहे थे वहीं नधिरा से बाइक पर तीन लोग सवार दीनानाथ 19 पुत्र अशोक कुमार, शिवचरन 18 पुत्र सुनील कुमार तथा लालचंद 23 पुत्र सुनील कुमार निवासी नधिरा बभनी की ओर जा रहे थे कि राजपूत ढाबा के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए और तत्काल घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर कविंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान विंध्याचल 65 पुत्र पुरुषोत्तम की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई और कोहराम मच गया। मंगलवार को सुबह बभनी थाने में सीएचसी से मेमो के आधार पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.