Sonbhadra News: डिग्री कॉलेज चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल.
ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खैरटिया निवासी अभिभावक विजय अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर वापस आ रहे थे।
sonbhadra
9:17 AM, Mar 6, 2026
Share:


चौराहा पर कम जगह पर बने वॉटर फाउंटेन की वजह हादसा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खैरटिया निवासी अभिभावक विजय अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर बने वॉटर फाउंटेन के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कूली बच्चें को भी चोट आई है और इस हादसे से वो सहम गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विजय को तत्काल उपचार के लिए जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज भेजा, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार को भी इलाज़ के लिए भेजा गया। घायल विजय ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने वॉटर फाउंटेन के पास अचानक टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया। उनके अनुसार उनका पैर टूट गया है, अब उनके बेड रेस्ट लेने की वजह से नौकरी प्रभावित होगी, जिससे आजीविका में समस्या पैदा हो जाएगी और परिजनों को उनकी वजह से परेशानी अलग से उठानी होगी। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर कम जगह में वॉटर फाउंटेन बनाए जाने के कारण अक्सर वाहन चालकों को परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
