Sonbhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे, सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। पास में दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना, हुई कैद।
sonbhadra
10:11 AM, Jan 7, 2026
Share:


हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में मंगलवार को उस समय लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद नगरवासियों ने दौड़कर घायलों को सड़क से उठाया। हालत गंभीर देख उन्हें बिना देर किए निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
चिकित्सकीय जांच में अधेड़ जितेंद्र पनिका (52) पुत्र बच्चन राम पनिका, निवासी ग्राम डूमरडीहा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए भेजा गया। वहीं दूसरे घायल युवक धर्मेंद्र साहनी (19) पुत्र अनिल साहनी, निवासी ग्राम डूमरडीहा को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज सीएचसी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों के अनुसार, घायल अधेड़ जितेंद्र पनिका अपने बेटे राहुल को सीने में दर्द की शिकायत होने पर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने के बाद स्वयं बाइक से एंबुलेंस के पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।
