मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two bikes collided head on one youth died three injured

Sonbhadra News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत, तीन घायल.

रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

9:24 PM, Feb 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत, तीन घायल.
logo

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज–खलियारी मार्ग पर दरमा मोड़ के पास दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रायपुर थाना क्षेत्र के जितेंद्र तिवारी (35) और बुद्धिराम यादव (38) तथा दूसरी बाइक पर सवार बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी हिरालाल (25) और रमेश (27) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हिरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र तिवारी और बुद्धिराम यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.