ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two bikes face to face collision one killed two seriously injured

Sonbhadra News: दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल रेफर.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

sonbhadra

11:21 AM, Sep 28, 2025

Share:

Sonbhadra News: दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल रेफर.
logo

खतरनाक मोड बना युवकों के लिए काल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, दुम्हान गांव निवासी जिंदलाल (30) पुत्र हीरालाल अपनी 10 वर्षीय बेटी अंजलि और साथी सोनू गोंड़ (22) पुत्र संदेश लाल गोंड़ के साथ बाइक पर रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान झारोकला की ओर से आ रहे मिथलेश (30) पुत्र हीरालाल निवासी मनबसा की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। गांव के पास सड़क का मोड़ खतरनाक होने के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और आपस में भिड़ गईं। इस टक्कर में सोनू गोंड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिंदलाल और मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अंजलि को हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने सोनू गोंड़ को मृत घोषित कर दिया। जिंदलाल और मिथलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंजलि को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर क्षतिग्रस्त बाइकों को हटवाया और घायलों के परिजनों को सूचित किया। मृतक सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.