Sonbhadra News: दो बाइको की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, 3 गंभीर जिला अस्पताल रेफर.
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग एक दुःखद घटना घटित हो गईं। घटना में एक युवक की मौत हो गईं और 3 अन्य घायलों को डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज़ के बाद रेफर कर दिया।
sonbhadra
8:49 PM, Aug 10, 2025
Share:


घटना के बाद मचा कोहराम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: शिव शंकर चौधरी, म्योरपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर ब्लाक के सोढ़ो गांव निवासी युवक श्रवण सोनी 22 वर्ष पुत्र मुन्ना सोनी अपनी पत्नी 19 वर्षीय सुरजमुखी के साथ बाइक से अपने ससुराल बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव जा रहे थे। दोनों औरहवा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि दुद्धी तरफ से आ रहे दूसरे बाइक सवार मनीष 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र गोड़ निवासी दुम्हान दुद्धी व रामसूरत 25 पुत्र रामलखन निवासी कुंडाडीह से टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर भर्ती कराया। बिना देरी किये चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया, हालांकि इलाज के दौरान श्रवण सोनी की मौत हो गई। वहीं शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। बताया गया कि दुम्हान निवासी युवक मनीष अपने जीजा रामसूरत को उनके घर कुंडाडीह छोड़ने जा रहा था।



