Sonbhadra News: टहलने निकले दो सगे भाइयों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत.
बभनी-बीजपुर मार्ग पर बाइक के धक्के से टहलने निकले दो सगे भाइयों में एक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दिनकर प्रसाद ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
11:39 AM, Sep 24, 2026
Share:


हादसे में मृत दिनकर प्रसाद की तस्वीर और घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों का दृश्य।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की शाम करीब छः बजे बाइक सवार ने टहलने निकले दोनों सगे भाइयों को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे एक भाई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असनहर निवासी दिनकर प्रसाद 32 तथा दिवाकर 30 पुत्र सूरज लाल घर से टहलने के लिए निकले थे।कि चपकी की तरफ से बभनी की ओर जा रहे तेज रफ्तार से बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर पीछे से धक्का मार दिया। जिससे दिनकर सड़क पर गिर गया जिसे सिर पर गहरी चोटें आई और दिवाकर सड़क के किनारे गिरा जिसे हल्की चोटें आईं। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और दिनकर को लेकर नीजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गये जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दिनकर की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई और कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे एक लड़की और दो लड़के हैं। मां और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना वृहस्पतिवार को सुबह मृतक के पिता सूरज लाल ने बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



