Sonbhadra News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन आयोजित, 40 टीमों ने दिखाया तकनीकी कौशल.
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) का आयोजन किया गया, जिसमें 40 टीमों ने प्रतिभाग किया। 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर टीमों के 180 छात्र-छात्राओं ने तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया, चयनित प्रोजेक्ट ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रसारित किए जाएंगे।
sonbhadra
5:45 PM, Sep 12, 2026
Share:


राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के दौरान विशेषज्ञों, फैकल्टी सदस्यों और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का समूह।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में 11 एवं 12 सितंबर को दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर आधारित टीमें शामिल रहीं। इस दौरान 180 छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागी टीमों को विशेषज्ञों और अतिथियों ने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को नवीन और प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने तथा अपने प्रोजेक्ट में आवश्यक सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। दूसरे दिन सभी प्रतिभागी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन के बाद चयनित प्रोजेक्ट को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रसारित किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्मृति आर. नायक, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, अदाणी पावर ने विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार करते समय विद्यार्थियों को विषय के मूलभूत ज्ञान की विस्तृत समझ भी विकसित करनी चाहिए। संस्थान के निदेशक के. एस. वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, समन्वयक और आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में के. देवास नेसन, वाई. विष्णुवर्धन, संस्थापक एवं सीईओ एक्सपोसिस डेटा लैब्स तथा डॉ. अरविंदा कुमार, प्रतिनिधि एक्सपोसिस डेटा लैब्स की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नए विचारों के साथ तकनीकी समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. मैनेजर यादव, राम ईश्वर वैस, सिकंदर श्री और आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन आईईईई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा किया गया।



