ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two deaths due to death of two in different road accidents the sister of the deceased was married on 12 october

Sonbhadra News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत से मचा हड़कंप, 12 अक्टूबर को मृतक की बहन की थी शादी.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव और देवरी गांव में हादसे की वजह से सन्नाटा पसर गया। अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गईं और एक गंभीर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। मृतकों में से एक की बहन की शादी 12 अक्टूबर को थी। मृतक बहन की शादी का कार्ड बाटने बाइक से निकला था।

sonbhadra

10:52 AM, Sep 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत से मचा हड़कंप, 12 अक्टूबर को मृतक की बहन की थी शादी.
logo

घटना के बाद लगी घटनास्थल पर भारी भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

थाना क्षेत्र म्योरपुर के बबनडीहा गांव व देवरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर बुधवार की रात करीब नौ बजे अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

Img

पहली घटना में रेणुकूट से बाइक से आ रहे हैं श्रवन कुमार 22 वर्ष पुत्र रामकिशून की बबनडीहा गांव के पास पिकअप की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं मृतक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने गया था।

12 अक्टूबर को उसकी बहन की शादी थी। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।दूसरी घटना देवरी गांव में घटी जब डूभा गांव से बांस लादकर म्योरपुर आ रही एक ट्रैक्टर देवरी गांव में नियंत्रित होकर पलट गई।

Img

ट्रैक्टर पर सवार हीरा सिंह 55 वर्ष पुत्र पंचम गोड़ निवासी परनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र कुमार 50 वर्ष पुत्र रूपनाथ निवासी डूभा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया।

Img

जहां उपस्थित चिकित्सक डा० अंकित राज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.