ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news two face to face collision of two bikes death of one and one injured people are accused of ignoring the administration

Sonbhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक की मौत व एक रेफर, लोगों का आरोप प्रशासन की अनदेखी से हो रहे हादसे.

जुगैल थाना क्षेत्र में गोठानी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गईं। मृतक की पहचान 36 वर्ष छक्कू केसरी के रूप में हुई। ठेले पर सामान बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले छक्कू अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चे छोड़ गया। दुःखद घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया।

sonbhadra

7:21 PM, Aug 25, 2025

Share:

Sonbhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक की मौत व एक रेफर, लोगों का आरोप प्रशासन की अनदेखी से हो रहे हादसे.
logo

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र स्थित गोठानी सोमनाथ मंदिर गेट के समीप एक दुःखद सड़क घटना घटित हो गईं। बेकाबू बाइक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी चोपन लाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टर ने संघन जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया।

Img

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की विधि कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय छक्कू केशरी पुत्र रामबचन केसरी अगोरी जुगैल थाना के रूप में हुई।

मृतक अपनी पीछे पत्नी सहित छोटे-छोटे 4 बच्चों को छोड़ गया। मृतक ठेले पर सामान बेचकर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। अब परिवार पर आर्थिक संकट और परिवार की जीवन यापन को लेकर लोग चिंता में है, घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से चोपन की तरफ किसी कार्य से जा रहा था।

Img

सोमनाथ मंदिर गेट के समीप गोठानी में विपरीत दिशा से आ रहे तीन सवार बाइक से जोरदार भीड़त हो गईं। जिसमे छक्कू केसरी के सर में गंभीर चोट आने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने संघन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक सवार तीन लोगों में से दो घायल हुए, जिसमे से एक युवक की स्थित नाजुक बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Img

दूसरी बाइक सवार क़ुरहुल से निकले थे और गोठानी होते हुए एमपी बॉर्डर जा रहे थे। बाइक की स्पीड ज्यादा होने से बाइक चालक काबू नहीं कर पाया और चोपन की तरफ जा रहे मृतक छक्कू से भीड़त हो गईं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कहा कि घटना स्थल के पास ब्रेकर बनवाने की बात को लेकर कई बार शासन को लिखित आग्रह किया गया था, लेकिन शासन की अनदेखी से लगातार सड़क दुर्घटना होती जा रही है। आज भी ये घटना शायद घटित होती अगर ब्रेकर का निर्माण हो गया होता।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.