मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two innocent children drowned in son river the young man who went to save them is also missing police and divers engaged in search

Sonbhadra News: सोन नदी में डूबे दो मासूम, बचाने गया युवक भी लापता; तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर.

चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में बुधवार सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय बोल बम केवट और 10 वर्षीय दीपक केवट गहरे पानी में डूब गए। दोनों को बचाने का प्रयास कर रही महिलाओं को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरा संदीप नामक युवक भी लापता हो गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

sonbhadra

2:42 PM, Jun 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी में डूबे दो मासूम, बचाने गया युवक भी लापता; तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर.
logo

सोन नदी में डूबे बच्चों की तलाश के दौरान नदी किनारे जुटी भारी भीड़, गोताखोरों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर ग्राम पंचायत में बुधवार सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परिवार की महिलाओं के साथ नदी में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोल बम केवट (16 वर्ष) पुत्र लोधी केवट और दीपक केवट (10 वर्ष) पुत्र भगवान दास केवट परिवार की महिलाओं के साथ सोन नदी में चौथी छुड़ाने के दौरान नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों बच्चे गहरे पानी में समा गए। साथ मौजूद महिलाओं ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों को बचाने के लिए संदीप नामक एक युवक भी नदी में उतरा था, जिसके बाद उसके भी लापता होने की सूचना है। हालांकि संदीप के डूबने की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना पर एसडीएम ओबरा सीओ हर्ष पाण्डेय व चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक लापता बच्चों तथा युवक की तलाश जारी थी। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर ग्राम पंचायत स्थित सोन नदी की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योकि लगातार ग्रामीण खनन की वजह से नदी खतरनाक होने का आरोप लगा रहे है, जिस वजह से अक्सर नदी में डूबने की घटना होती रहती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.