Sonbhadra News: 30 हजार के बदले 1.05 लाख का झांसा देने वाले नकली नोट गिरोह के दो सदस्य गए जेल.
सागोबांध बाजार में नकली नोट के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी 30 हजार रुपये लेकर एक लाख पांच हजार रुपये के नोट देने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने अमलेश की तहरीर पर बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
sonbhadra
7:26 PM, Sep 14, 2026
Share:


बभनी थाना परिसर में पुलिस टीम की हिरासत में नकली नोट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में रविवार की सुबह नकली नोट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया। सागोबाध बाजार में रविवार को सुबह झांसा देकर नोट का कारोबार करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी लक्ष्मी नारायण पुत्र मगरु, जैन प्रसाद पुत्र छोटे लाल, गांव सेमरी कछवां मिर्जापुर के बताए गए। दोनों ढंग ग्रामीणों को झांसा देकर 30 हजार रुपये लेकर 1 लाख 5 हजार रुपये के नोट देने का दावा करके लोगों को झांसा देकर पैसा ढंग लेते थे। सागोबाध निवासी अमलेश की तहरीर पर दोनों आरोपीयों को जेल भेज दिया गया। इस बावत उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच के बाद कार्यवाही किया जाएगा। आरोपीयों ने छत्तीसगढ़ प्रान्त में भी ग्रामीणों को झांसा देकर ठगी का काम किया है। उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि ग्रामीण अमलेश के तहरीर पर दोनों आरोपीयों को बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।



