Sonbhadra News: नकली नोट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस के हवाले.
सागोबांध बाजार में नकली नोट बनाने के आरोप में ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को केमिकल और पेपर बंडल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि 30 हजार रुपये लेकर 1.05 लाख रुपये के नकली नोट तैयार किए जाते थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
sonbhadra
6:12 PM, Sep 13, 2026
Share:


नकली नोट बनाने के आरोप में पकड़े गए दोनों संदिग्धों और बरामद केमिकल व पेपर बंडल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में रविवार की सुबह नकली नोट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्रामीणों ने केमिकल और पेपर बंडल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी 30 हजार रुपये लेकर 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोट केमिकल से धोकर तैयार करते थे। रविवार को सागोबांध बाजार में नोटों का लेन-देन करते समय ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से केमिकल और पेपर बंडल बरामद हुए। पड़ोस के छत्तीसगढ़ प्रान्त में इस कारोबार की भनक पहले से थी ग्रामीणों को। मामले को लेकर दो लोगों ने बभनी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस बावत उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्यवाही किया जाएगा।



