Sonbhadra News: चोपन पुलिस और डायल 112 की सतर्कता से दो लापता छात्राएं सकुशल बरामद.
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान डायल 112 पीआरबी जवानों ने दो नाबालिग स्कूली छात्राओं को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में विश्वनाथ ढाबा के पास खड़ी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि वे राबर्टसगंज थाना क्षेत्र से लापता थीं और उनकी गुमशुदगी दर्ज थी। चोपन पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।
sonbhadra
2:05 PM, May 17, 2026
Share:


चोपन पुलिस और डायल 112 की सजगता से बच्चियों को समय रहते सुरक्षित बरामद किया जा सका।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद की चोपन पुलिस और डायल 112 (PRB) की सतर्कता से दो लापता नाबालिग स्कूली छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना गश्त के दौरान सामने आई। चोपन पुलिस की पीआरबी संख्या 1070 बग्घानाला की ओर गश्त कर रही थी। रात करीब 1:00 बजे, पीआरबी जवानों ने विश्वनाथ ढाबा के पास दो नाबालिग लड़कियों को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा देखा। दोनों किशोरियां स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके पास बैग भी थे। पीआरबी पर तैनात मुख्य आरक्षी नागेंद्र कुमार पटेल और आरक्षी सुनील कुमार गोंड ने स्थिति को संदिग्ध मानते हुए बच्चियों से पूछताछ की। शुरुआत में किशोरियां कुछ भी बताने से हिचकिचा रही थीं। जवानों ने तुरंत इस घटना की जानकारी चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर दोनों बच्चियों को सुरक्षा कारणों से तत्काल चोपन थाने लाया गया। चोपन थाने में महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने बच्चियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि दोनों किशोरियां राबर्टसगंज थाना क्षेत्र की निवासी हैं और घर से लापता थीं। उनके परिजनों ने राबर्टसगंज कोतवाली में पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोपन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने तत्काल कोतवाली राबर्टसगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को राबर्टसगंज पुलिस और उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। चोपन पुलिस और डायल 112 की सजगता से बच्चियों को समय रहते सुरक्षित बरामद किया जा सका।



