मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two parties clash in ancestral land dispute challan of four for fear of disturbing peace

Sonbhadra News: पुश्तैनी जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में चार का चालान.

बीजपुर पुलिस ने पुश्तैनी जमीन व मकान विवाद में दो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया। ग्राम बीजपुर पुनर्वास प्रथम में नीरा देवी व चंचला कुमारी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष आपस में झगड़ा और गाली-गलौज करने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

sonbhadra

8:07 PM, Apr 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुश्तैनी जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में चार का चालान.
logo

पुश्तैनी संपत्ति को लेकर बवाल, चार आरोपी न्यायालय भेजे गए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर पुलिस ने पुश्तैनी जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीजपुर पुनर्वास प्रथम में नीरा देवी व चंचला कुमारी के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच आए दिन कहासुनी, मारपीट व ताला बंदी की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी, तभी वे आपस में गाली-गलौज व झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में न आने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों के चार लोगों- नीरा देवी, गौरव जायसवाल, चंचला कुमारी व अवधेश कुमार-को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह आरक्षी हरिश्चन्द्र व महिला आरक्षी हिना सरोज शामिल रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.