Sonbhadra News: पुलिस के सामने जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो हुआ वायरल.
बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर प्रशासन के सामने ही दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे भी चलने लगे। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग का मुकदमा दर्ज कर संबंधित लोगों का चालान किया है।
sonbhadra
8:17 PM, Feb 12, 2026
Share:


मामले को लेकर पुलिस ने शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर प्रशासन के सामने ही दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे भी चलने लगे। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग का मुकदमा दर्ज कर संबंधित लोगों का चालान किया है। यह घटना तीन दिन पहले घघरी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी। प्रशासन के सामने जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो हुआ वायर, जब प्रशासन की टीम जमीन संबंधी विवाद की जांच और निस्तारण के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। राजस्व टीम जमीन की नाप करने गई थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने इस संबंध में बताया कि यह मामला तीन दिन पहले का है और इसमें शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
