ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two parties clashed over money transaction police arrested four

Sonbhadra News: पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार.

बीजपुर के महुली गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेज दिया।

sonbhadra

8:55 PM, Aug 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार.
logo

बीजपुर के महुली गांव में विवाद के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस टीम के साथ थाने में दिखाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव में रविवार को पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महुली गांव में रामप्रकाश और लाल बिहारी व दूसरे पक्ष से अनुक कुमार और ब्रह्मदेव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो रही थी। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान भी दोनों पक्षों के लोग आपस में गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने हमराह कांस्टेबल प्रकाश कुमार के सहयोग से चारों को रविवार दोपहर महुली गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय दुद्धी भेज दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में रामप्रकाश पुत्र रामस्वरूप (27), लाल बिहारी पुत्र वंशरूप (32), अनुक कुमार पुत्र जय कुमार (24) और ब्रह्मदेव पुत्र रामलल्लू (18) सभी निवासी ग्राम महुली, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं कांस्टेबल प्रकाश कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.