मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two teenagers who went to take bath at kota basti boat point go missing under mysterious circumstances search continues

Sonbhadra News: कोटा बस्ती बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, तलाश जारी.

शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित कोटा बस्ती बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। लापता किशोरों की पहचान अंकित दास और पियूष सिंह के रूप में हुई है। तलाश के दौरान घटनास्थल के पास दोनों के कपड़े और एक किशोर का मोबाइल जंगल क्षेत्र में मिला, जिससे मामला रहस्यमय बन गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।

sonbhadra

7:37 PM, Jun 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोटा बस्ती बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, तलाश जारी.
logo

कोटा बस्ती बोट प्वाइंट पर लापता दो किशोरों की तलाश में जुटी पुलिस और प्रशासनिक टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

सोनभद्र।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कोटा बस्ती स्थित बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोरों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया तथा दोनों किशोरों की तलाश के लिए व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता किशोरों की पहचान अंकित दास पुत्र उदय दास तथा पियूष सिंह पुत्र मिथलेश सिंह के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है। मंगलवार को दोनों किशोर कोटा बस्ती स्थित बोट प्वाइंट पर नहाने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब उनकी खोजबीन शुरू की तो दोनों का कोई पता नहीं चला।

तलाश के दौरान घटनास्थल के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों किशोरों के सामान बरामद हुए। बताया जा रहा है कि एक किशोर के कपड़े बोट प्वाइंट के दूसरे छोर पर मिले, जबकि दूसरे किशोर के कपड़े एक झोले में रखे हुए घटनास्थल से लगभग 200 से 300 मीटर दूर पाए गए। इसके अलावा एक किशोर का मोबाइल फोन घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में साइलेंट मोड पर फेंका हुआ मिला। मोबाइल फोन का जंगल में मिलना और कपड़ों का अलग-अलग स्थानों पर बरामद होना मामले को और अधिक रहस्यमय बना रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया नदी में डूबने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन घटनास्थल से मिले तथ्यों को देखते हुए पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। नदी किनारे, जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Img

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं फोरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। जल क्षेत्र में खोजबीन के लिए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद नदी और आसपास के जलाशयों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर दोनों किशोरों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों किशोरों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों लापता किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था और पुलिस, प्रशासन तथा बचाव दल का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.