Sonbhadra News: बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल.
बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर परसाटोला बाजार के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक सुरेश यादव घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान मोड़ पर दोनों ट्रकों की भिड़ंत हुई। दूसरे ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया।
sonbhadra
11:16 AM, Aug 14, 2026
Share:


बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी, सोनभद्र।
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर परसाटोला बाजार के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पास लेने के चक्कर में हुई। रेणुकूट से एल्यूमीनियम लादकर छत्तीसगढ़ जा रहा एक ट्रक परसाटोला बाजार के पास एक ट्रेलर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान मोड़ पर सामने से रायगढ़ से लोहे की पाइप लादकर आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के खुशीहाल का पुरवा निवासी सुरेश पुत्र मैथूलाल यादव घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे ट्रक के चालक सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा निवासी रोहित कुमार पुत्र शिव दयाल सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहले पीआरवी टीम पहुंची, जिसके बाद उप निरीक्षक मक्खन लाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल चालक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
