Sonbhadra News: दहेज हत्या के मुकदमे में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया लाल गुप्ता (52) और रामसजीवन गुप्ता (24) निवासी भंवर-II मगरमाड़ थाना बभनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारीडाड़ आश्रम मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
sonbhadra
7:55 PM, Jun 10, 2026
Share:


दहेज हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार दोनों वांछित अभियुक्तों को न्यायालय ले जाती बभनी पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बभनी में मु.अ.सं.-112/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मामले में वांछित दोनों आरोपी कारीडाड़ आश्रम मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कन्हैया लाल गुप्ता (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद तथा रामसजीवन गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी ग्राम भंवर-द्वितीय मगरमाड़, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल नवनीत कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
