मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two warrants arrested in ndps act case successful action by obra police

Sonbhadra News: एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, ओबरा पुलिस की सफल कार्रवाई.

ओबरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को खैरटिया गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि पुत्र राजकुमार और रामचन्द्र पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

5:57 PM, Aug 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, ओबरा पुलिस की सफल कार्रवाई.
logo

ओबरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार दोनों वारंटी अभियुक्तों को पुलिस टीम के साथ मीडिया के सामने पेश किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

ओबरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोनभद्र के ग्राम खैरटिया से की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि पुत्र राजकुमार और रामचन्द्र पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। दोनों खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं। वे मु.न. 379/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में वारंटी थे। पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे ग्राम खैरटिया से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कानूनी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर और कांस्टेबल राहुल श्रीवास शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.