Sonbhadra News: ऑर्केस्ट्रा बुक कर लौट रहे युवक बाइक सहित खाई में गिरे, दोनों कि मौत.
म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर रविवार शाम करीब सात बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सुपाचुआ के पास भुक्कू पहाड़ी के समीप हुई। पड़री गांव में एक छठी कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के लिए चार युवक दो बाइकों से म्योरपुर थाना क्षेत्र के लोबन्ध गांव ऑर्केस्ट्रा बुक कराने गए थे।
sonbhadra
11:22 PM, Jan 18, 2026
Share:


मृतक बृजेश और हरिनाथ कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र.
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर रविवार शाम करीब सात बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सुपाचुआ के पास भुक्कू पहाड़ी के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, पड़री गांव में एक छठी कार्यक्रम आयोजित था। इसी कार्यक्रम के लिए चार युवक दो बाइकों से म्योरपुर थाना क्षेत्र के लोबन्ध गांव ऑर्केस्ट्रा बुक कराने गए थे। एक बाइक पर हरिनाथ और बुजेश सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर शिवभगत अपने एक साथी के साथ पीछे चल रहे थे।
ऑर्केस्ट्रा बुक कराने के बाद सभी युवक वापस पड़री गांव लौट रहे थे। इसी दौरान, सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में हरिनाथ की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में हरिनाथ और बुजेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे चल रहे शिवभगत और उनके साथी ने तुरंत दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क पर लाया। उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान पड़री टोला ब्राइडहांड़ निवासी 22 वर्षीय बुजेश यादव और पिपरहर थाना बीजपुर निवासी 26 वर्षीय हरिनाथ के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहरा मच गया और हृदय विदारक घटना से गांव में मातम का माहौल बन गया।



