मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two youths riding a bike died in a collision with a high speed highway

Sonbhadra News: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत.

करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मिर्जापुर जिले के निवासी थे और चंदौली से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

7:22 PM, Jul 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत.
logo

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मिर्जापुर निवासी सुरेंद्र कुमार पाल (बाएं) और मुन्ना (दाएं)।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गुरुदेव नगर निवासी सुरेंद्र कुमार पाल (22) पुत्र सियाराम पाल तथा राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी मुन्ना (27) पुत्र रामअवध के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Img

बताया गया कि दोनों युवक किसी काम से चंदौली जिले के चकरघट्टा गए थे और देर रात बाइक से हिंदुआरी होते हुए अपने घर लौट रहे थे। खैराही गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची करमा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.