ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two youths seriously injured in a fierce collision between motorcycles referred

Sonbhadra News: मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गम्भीर रूप से घायल, रेफर.

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर चेतवा बाजार के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

sonbhadra

7:56 PM, Jan 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गम्भीर रूप से घायल, रेफर.
logo

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर चेतवा बाजार के समीप की घटना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर चेतवा बाजार के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि चंद्रा 32 वर्ष व कृष्णा पाल 21 वर्ष निवासी नेमना किसी कार्य से छत्तीसगढ़ जा रहे थे परन्तु चेतवा बाजार से पहले पीछे से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल 112 पीआरबी को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फौरन दोनों घायलों को एनटीपीसी रिहंद के धन्वतरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। विदित हो कि बकरीहवा से बीजपुर तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर स्थिति में हो गई है। पूरे सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसकी वजह से आए दिन इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं, परंतु जिम्मेदारों के कानों पर जू नहीं रेंग रही है वे मौन धारण किए हुए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.