मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two youths seriously injured in collision between tipper and bike referred to district hospital

Sonbhadra News: टीपर–बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर.

ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली–मारकुंडी मार्ग पर स्थित कुसहवा टोला के पास मंगलवार को टीपर और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

sonbhadra

1:03 PM, Mar 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: टीपर–बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर.
logo

दोनों युवक ओबरा पावर हाउस से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे- परिजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली–मारकुंडी मार्ग पर स्थित कुसहवा टोला के पास मंगलवार को टीपर और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार टीपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक ओबरा पावर हाउस से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घायलों की पहचान गुंजन सिंह (25 वर्ष) पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह तथा सचिन (17वर्ष) पुत्र इंद्रेश कुमार, निवासी हाइडल कॉलोनी, चोपन के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। फिलहाल पुलिस टीपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.