Sonbhadra News: अल्ट्राटेक ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों को नियमों के प्रति किया जागरूक.
डाला अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने मंगलवार को चढ़ाई स्थित ट्रक पार्किंग में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इकाई प्रमुख संदीप हिवारेकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
sonbhadra
3:22 PM, Jan 20, 2026
Share:


नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से किया गया जागरूक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
डाला अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने मंगलवार को चढ़ाई स्थित ट्रक पार्किंग में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क पर सुरक्षित कैसे चला जाये जिससे खुद भी सुरक्षित रहे और सड़क पर सामने वाला भी सुरक्षित रहे इसके बारे में जागरूक किया गया और बहुत ही अच्छी सिख दी गईं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इकाई प्रमुख संदीप हिवारेकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि संदीप हिवारेकर ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने वाहनों को चलाने से पहले उनके सभी उपकरणों की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सुरक्षा प्रमुख राजाराम चौधरी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सभी को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विशिष्ट अतिथि डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान का उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। सीमेंट फैक्ट्री के लॉजिस्टिक्स हेड प्रवीण सिंह ने सड़क सुरक्षा माह के महत्व और उद्देश्यों को समझाया। उन्होंने छह दिवसीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें चालकों का हेल्थ चेकअप, वाहन निरीक्षण और क्विज प्रतियोगिता शामिल हैं।
विज्ञापन
इस दौरान प्रवीण सिंह ने बताया कि कंपनी हर साल ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट मैनेजर को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोग नियमों का पालन करें। कंपनी का मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले सभी लोगों के जीवन में सुरक्षा का योगदान देना है। इन जागरूकता कार्यक्रमों के कारण, ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर शून्य दुर्घटना के साथ अपने डिस्पैच और लॉजिस्टिक्स कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रवीण सिंह ने शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग को एक खतरनाक मार्ग बताया, जहां कई वाहन बिना सुरक्षा नियमों का पालन किए चलते हैं और अक्सर उल्टी दिशा से भी आते हैं। हालांकि, उन्होंने गर्व से कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट से जुड़े सभी ड्राइवर इस मार्ग पर 100%सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से वाहनों का परिचालन करते हैं। उन्होंने सड़क पर सफेद पट्टियों की कमी से होने वाली दिक्कतों पर भी प्रकाश डाला। खासकर ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण रात में ड्राइविंग मुश्किल हो जाती है, क्योंकि सफेद पट्टियां ही रात में मार्गदर्शन का मुख्य साधन होती हैं।
सफेद पट्टियों के अभाव में दीपक की रोशनी के भरोसे चलना पड़ता है, जबकि पट्टियां अधिक सुरक्षित होती हैं। प्रवीण सिंह ने जोर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार या सड़क कंपनियों की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वयं भी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को जागरूक करना चाहिए। सड़क सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक में शामिल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत, एडमिन हेड पियूष शुक्ला, संतोष चौबे, मंगल जायसवाल, शिव कुमार, सूरज पांडेय, पीके पांडेय, महेश चौरसिया सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेश सैनी ने किया।



