ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrollable alto car rammed into a parked vehicle 1 dead 2 injured referred to district hospital

Sonbhadra News: बेकाबू अल्टो कार खड़ी वाहन में घुसी, 1 की मौत 2 घायल जिला अस्पताल रेफर.

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित प्रीत नगर क्षेत्र में बेकाबू अल्टो कार खड़ी वाहन में जा घुसी, जिससे कार हुई पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गहन जांच के बाद सीएचसी चोपन के डॉक्टर ने एक की मौत की पुष्टि की अन्य 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

sonbhadra

9:59 AM, Nov 29, 2025

Share:

Sonbhadra News: बेकाबू अल्टो कार खड़ी वाहन में घुसी, 1 की मौत 2 घायल जिला अस्पताल रेफर.
logo

चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में भीषण सड़क हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Img

यह घटना प्रीत नगर क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, अल्टो कार दुद्धी से आजमगढ़ के लालगंज जा रही थी। रास्ते में, एक अन्य वाहन द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में, अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

Img

हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

Img

सीएचसी चोपन में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन मरीज लाए गए थे। इनमें से एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में लाया गया था। अन्य दो घायलों अभिषेक शर्मा पुत्र चंद्रभूषण (30) निवासी लालगंज बेहरा देवगांव जिला आजमगढ़ और आशुतोष तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी (35) लालगंज बेहरा देवगांव आजमगढ़ को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.