Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम.
बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा गांव के मनरू टोला में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
sonbhadra
2:17 PM, Feb 8, 2026
Share:


ससुराल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के अहीर गुड़वा गांव के मनरू टोला में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विन्देश्वर गोड़ (32) पुत्र रामपति गोड़ के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। विन्देश्वर की शादी दुद्धी थाना क्षेत्र के मुर्ता गांव में हुई थी और वह वहीं रहते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। रविवार सुबह परिजनों ने बभनी थाने में लिखित सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। उपनिरीक्षक सरफराज ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
