ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled bike collides with a tree two killed one seriously injured referred to district hospital

Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर.

म्योरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात आश्रम मोड़ दुद्धी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी।

sonbhadra

10:00 AM, Oct 22, 2025

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर.
logo

घटनास्थल पर मृत अवस्था में युवक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आश्रम मोड़ दुद्धी मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। गोविंदपुर निवासी राम कुमार (35) पुत्र स्व. लालू, सतगरिया मनबसा निवासी हिमांशु (18) पुत्र अमरनाथ और गोविंदपुर निवासी सुनील (18) पुत्र गौरी एक बाइक पर सवार होकर आश्रम मोड़ से दुद्धी की ओर जा रहे थे। आश्रम से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राम कुमार और हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील बाइक के नीचे दबकर रात भर घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा।

विज्ञापन

Img

सुबह टहलने निकले लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी म्योरपुर भेजा गया। चिकित्सकों ने राम कुमार और हिमांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटनास्थल आश्रम मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक हिमांशु के परिजनों ने बताया कि वह चार माह पहले आंध्र प्रदेश काम करने गया था और मंगलवार रात ही घर लौटा था। घर पर अपना बैग रखकर वह अन्य दो युवकों के साथ बाइक पर दुद्धी की ओर निकला था। इस दुःखद घटना से मृतकों के परिजनों और गांवों में शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.