ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled bike collides with electric pole mother and daughter die after falling on breaker

Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, ब्रेकर पर गिरने से मां-बेटी की मौत.

बभनी-बीजपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, बखरिहवां ब्रेकर के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में मां रामपति (70) और बेटी बसंती (45) की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से छत्तीसगढ़ लौट रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

6:57 PM, May 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, ब्रेकर पर गिरने से मां-बेटी की मौत.
logo

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बभनी-बीजपुर मार्ग पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना बखरिहवां गांव के पास स्थित ब्रेकर के समीप हुई, जहां अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराने के बाद सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रामपति (70) पत्नी लालमन और उनकी बेटी बसंती (45) पत्नी रामप्यारे, निवासी बजडा थाना बसंतपुर, जिला छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बखरिहवां आई थीं और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। मृतका बसंती के पुत्र देवबरन ने बताया कि वह अपनी मां और नानी के साथ बाइक से वापस छत्तीसगढ़ लौट रहा था। जैसे ही वे लोग बखरिहवां ब्रेकर के पास पहुंचे, पीछे बैठी उसकी मां और नानी अचानक असंतुलित हो गईं। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई और दोनों महिलाएं ब्रेकर पर गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस आपात सेवा 112 तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बभनी सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि दोनों महिलाओं को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक बभनी डीपी यादव ने बताया कि मामला बीजपुर थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण वहां सूचना प्रेषित कर दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतका बसंती का बेटा देवबरन सदमे में आ गया और रो-रोकर बेहाल हो गया। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक अन्य परिजन मौके पर नहीं पहुंच सके थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और ब्रेकर के पास उचित संकेतक व व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.