ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled bike fell into the pit surajpur resident shiv shankar died due to lying unconscious all night

Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, रातभर बेसुध पड़े रहने की वजह से सूरजपुर निवासी शिव शंकर की मौत.

बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में शुक्रवार को सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति का दुर्घटना में मौत हुई शव मिला। मौत हुई व्यक्ति का शिनाख्त छत्तीसगढ़ निवासी खोड गांव थाना रमकोला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मिले तहरीर के बाद पुलिस आवश्यकत जांच में जुटी।

sonbhadra

1:15 PM, Nov 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, रातभर बेसुध पड़े रहने की वजह से सूरजपुर निवासी शिव शंकर की मौत.
logo

ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में उस समय दुःखद घटना घटित हो गईं। जब छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के 42 वर्षीय एक व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घायल अवस्था में वह रातभर बेसुध गड्ढे में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत गई। यह घटना सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव के पास हुई।

मृतक की पहचान शिव शंकर देवांगन पुत्र जगधारी देवांगन के रूप में हुई है, जो ग्राम खोड, थाना रमकोला, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ का निवासी था। शिव शंकर अपने छोटे भाई अनिल कुमार के घर खैरटिया टोला तेलजर जा रहा था। अरझट गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वह पूरी रात घटनास्थल पर ही बेसुध पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे गड्ढे में पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Img

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों का शव देख रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.