मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled bulker hits electric pole power supply to renukoot market disrupted

Sonbhadra News: अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रेणुकूट बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप.

पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में रात करीब 9 बजे बल्कर ने डिवाइडर के खंभे को तोड़ा। खंभा उखड़ने से कई तार टूट गए और बाजार अंधेरे में डूब गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोगों की भीड़ जुटी। ड्राइवर के नशे में होने की आशंका, पुलिस ने हिरासत में लिया। विद्युत विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बिजली बहाल होगी।

sonbhadra

10:34 PM, Apr 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रेणुकूट बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप.
logo

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थानीय बाजार में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित बल्कर ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा पूरी तरह उखड़कर दूर जा गिरा और उससे जुड़े कई बिजली के तार टूट गए। इस घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे देर रात तक अंधेरा छाया रहा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बल्कर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। जब स्थानीय लोगों ने उसे वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा तो वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला और हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने स्थिति को संभालते हुए सबसे पहले सड़क पर लगे जाम को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। इसके बाद पुलिस ने चालक को वाहन से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले जाया गया। इस दुर्घटना के कारण बाजार क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। अंधेरा होने के चलते कई दुकानदारों को समय से पहले अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार खंभा और तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें ठीक करने में समय लगेगा। विभाग ने संभावना जताई है कि बिजली आपूर्ति शनिवार दोपहर बाद तक बहाल की जा सकेगी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ऐसे लापरवाह चालकों पर नियंत्रण किया जाए, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.