मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled bus fell into ditch accident occurred due to steering failure dozens injured

Sonbhadra News: अनियंत्रित बस खाई में गिरी, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, दर्ज़नो घायल.

गुरुवार सुबह एक यात्री बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

sonbhadra

3:43 PM, Feb 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित बस खाई में गिरी, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, दर्ज़नो घायल.
logo

दर्जनों यात्री घायल, दो गंभीर घायल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

गुरुवार सुबह एक यात्री बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास हुई। तेलगुड़वा से कोन आ रही बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। स्टेयरिंग फेल होने के बाद बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। सभी घायलों को तुरंत कोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से एक को सिर में गहरी चोट लगी है। कोन के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डाल्टेनगंज निवासी 65 वर्षीय मखन्नचू को सिर में चोट लगी है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और यातायात को सुचारू कराया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.