मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled trailer caused havoc three shops and houses damaged former head s son injured

Sonbhadra News: अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाई तबाही, तीन दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, पूर्व प्रधान का बेटा घायल.

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा स्थित मारकुंडी में सोमवार देर रात तेज रफ्तार खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर तीन दुकानों और एक मकान में घुस गया। हादसे में पूर्व प्रधान का बेटा रामलखन यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

11:23 AM, Aug 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाई तबाही, तीन दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, पूर्व प्रधान का बेटा घायल.
logo

मारकुंडी में अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों और मकान में घुसा, भारी नुकसान हुआ, पूर्व प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों और मकान में जा घुसा। वाराणसी की ओर से चोपन जा रहे ट्रेलर ने कुछ ही सेकंड में भारी तबाही मचा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सबसे पहले सुनील मौर्य की टायर मरम्मत की दुकान से टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हवा भरने की टंकी समेत अन्य उपकरण भी टूटकर बर्बाद हो गए। इसके बाद ट्रेलर फतेह मोहम्मद के होटल में घुस गया, जिससे होटल को भी भारी नुकसान पहुंचा। अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में पास स्थित एक मकान भी आ गया। हादसे के समय मकान में सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे रामलखन यादव (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के कारण मकान का एक बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायल को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में तीन प्रतिष्ठानों, मकान और अन्य सामान को मिलाकर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.