ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news uncontrolled truck entered the house three injured one in critical condition

Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक घर में घुसा, तीन घायल-एक की हालत गंभीर.

म्योरपुर क्षेत्र के किरबिल गांव में बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। हादसे में सहदेव प्रसाद, चंपा देवी और 4 वर्षीय विशाल घायल हुए। मकान क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में चंपा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी है।

sonbhadra

7:07 PM, May 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: बेकाबू ट्रक घर में घुसा, तीन घायल-एक की हालत गंभीर.
logo

हादसे में सहदेव प्रसाद, चंपा देवी और 4 वर्षीय विशाल घायल हो गये

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के विषघरवा टोले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में मकान को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं घर के अंदर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घायलों में सहदेव प्रसाद (65) पुत्र हरदयाल, चंपा देवी (45) पत्नी रामाश्रय और 4 वर्षीय विशाल पुत्र रामाश्रय शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया। चंपा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना के संबंध में घायल महिला के पति रामाश्रय ने बताया कि सोमवार दोपहर बभनी की ओर से एक ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद सड़क किनारे खड़ा किया गया था। चालक लघुशंका के लिए वाहन से उतर गया, लेकिन संभवतः उसने ट्रक का हैंड ब्रेक नहीं लगाया। इसी दौरान ट्रक धीरे-धीरे आगे बढ़ा और सीधे उनके मकान में जा घुसा, जिससे यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के टकराने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग अचानक उसकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.