ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under mission shakti 6 0 in obra information was given to girl students about safety respect and protection from cyber crime

Sonbhadra News: ओबरा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी.

ओबरा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

sonbhadra

3:02 PM, Oct 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी.
logo

ओबरा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

थाना ओबरा क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय विद्यालय, ओबरा में 14 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं चौकी प्रभारी कस्बा के नेतृत्व में विद्यालय प्रशासन, मिशन शक्ति कर्मियों और साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल शोषण, बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। किसी भी प्रकार की हिंसा, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित करते हुए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-:

- पुलिस आपातकालीन सहायता: 112

- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

- साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930

- आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा: 108

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.