ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under operation shuddhi duddhi police recovered 1 38 quintals of doda two interstate smugglers arrested

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने 1.38 क्विंटल डोडा किया बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार.

ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने अर्टिगा कार से 1 क्विंटल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर डोडा को अर्टिगा की पिछली सीट में नौ प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर झारखंड से बरेली ले जा रहे थे। पुलिस ने डोडा, कार और दो मोबाइल समेत करीब 30 लाख रुपये का माल बरामद किया, दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

sonbhadra

7:48 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने 1.38 क्विंटल डोडा किया बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस टीम बरामद सामान से लदी कार के साथ व दो आरोपी गिरफ्तार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अर्टिगा कार की पिछली सीट में छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया। डोडा नौ प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। बरामद डोडा और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रकाश साहनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे रजखड़ घाटी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की अर्टिगा कार संख्या UP16-GT4953 में मादक पदार्थ लदा है और वह हाथीनाला की ओर जा रही है।

विज्ञापन

Img

सूचना पर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और कार को पकड़ लिया। वाहन से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पिछली सीट के अंदर छिपाई गई नौ प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। बोरियों में कुल 1 क्विंटल 38 किलो 538 ग्राम डोडा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप साहू पुत्र दीनानाथ, निवासी नई बस्ती खलीलपुर रोड, थाना सीबीगंज, बरेली और राहुल पुत्र छत्रपाल मौर्य, निवासी ग्राम नंदासी, थाना सीबीगंज, बरेली के रूप में हुई है। एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने डोडा झारखंड के डाल्टनगंज से खरीदकर बरेली ले जाने की बात बताई है। डोडा की कीमत करीब 21 लाख और अर्टिगा की कीमत करीब नौ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। मामले में थाना दुद्धी में मु.अ.सं. 250/2026, धारा 8/18/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.