मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under suspicious circumstances a young man committed suicide by hanging himself creating chaos among the family members

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम.

चोपन थाना क्षेत्र स्थित हाईडिल कॉलोनी में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजीत कुमार पुत्र फुलचन्द चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजीत कुमार ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

sonbhadra

7:37 PM, Mar 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

चोपन थाना क्षेत्र की घटना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र स्थित हाईडिल कॉलोनी में एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजीत कुमार पुत्र फुलचन्द चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजीत कुमार ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उनकी माता ने उन्हें इस हालत में देखा और तत्काल परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद पिता फुलचन्द चौधरी उन्हें आनन-फानन में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.