Sonbhadra News: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत एनटीपीसी रिहंद में वृहद वृक्षारोपण अभियान.
बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत कर्मचारी विकास केंद्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने बालिका सशक्तीकरण अभियान की बालिकाओं के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
sonbhadra
5:56 PM, May 28, 2026
Share:


एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत बालिका सशक्तीकरण अभियान की छात्राओं संग अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज कुमार, बीजपुर।
सोनभद्र।
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान 16 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कर्मचारी विकास केंद्र परिसर में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 में प्रतिभाग कर रहीं बालिकाओं के साथ पौधारोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। अभियान में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने उपस्थित बालिकाओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, हरियाली और टिकाऊ भविष्य को लेकर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
