मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under the chief minister mass marriage scheme mass marriage of 304 couples was completed in sonbhadra

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोनभद्र में 304 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को डायट परिसर उरमौरा में 304 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में सांसद छोटे लाल खरवार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

sonbhadra

8:02 PM, Mar 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोनभद्र में 304 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न.
logo

प्रति जोड़ा लगभग एक लाख रुपये में से 60 हजार रुपये कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को डायट परिसर उरमौरा में 304 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में सांसद छोटे लाल खरवार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कन्यादान की रस्म अदा की। आयोजन में विधिवत बारात आई, स्वागत हुआ और वर-वधू पक्ष के लोगों का सत्कार किया गया। इस सामूहिक विवाह में 302 हिन्दू और 2 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 304 जोड़ों का विवाह उनके-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। योजना के तहत प्रति जोड़ा लगभग एक लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे। वहीं 25 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए गए। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज, करमा, चतरा, नगवां और घोरावल विकास खंडों से पात्र जोड़े इस आयोजन में शामिल हुए। नवविवाहितों को उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग की वस्तुएं जैसे साड़ी, लहंगा, गद्दा, बर्तन, पंखा, घड़ी आदि प्रदान किए गए। इसके अलावा बिरला कार्बन रेनूकूट की ओर से भी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री दी गई। यह आयोजन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक सफल उदाहरण माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.