मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under the chief minister s mass marriage scheme marriages of 324 couples took place in chopan 322 hindu and 2 muslim couples were involved

Sonbhadra News: चोपन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 324 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, 322 हिन्दू व 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे.

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार (26 मार्च 2026) को रेलवे फुटबॉल मैदान, चोपन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के कुशल पर्यवेक्षण में कुल 324 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया, जिसमें 322 हिन्दू एवं 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

sonbhadra

4:47 PM, Mar 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 324 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, 322 हिन्दू व 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे.
logo

कार्यक्रम में मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार (26 मार्च 2026) को रेलवे फुटबॉल मैदान, चोपन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के कुशल पर्यवेक्षण में कुल 324 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया, जिसमें 322 हिन्दू एवं 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में विकास खंड चोपन से 77, कोन से 65, दुद्धी से 68, म्योरपुर से 59 तथा बभनी से 55 पात्र जोड़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गोड़, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), जिला विकास अधिकारी, विभिन्न खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। शासनादेश के अनुसार प्रति जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च निर्धारित है। इसमें से 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से कन्या के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री जैसे पायल, बिछिया, कपड़े, बिस्तर, डिनर सेट, सिलिंग फैन आदि प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त आयोजन व्यवस्था हेतु 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा व्यय किया गया। कार्यक्रम में बिरला कार्बन रेनुकूट द्वारा भी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री दी गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाकर जनजागरूकता फैलाने के साथ समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। यह आयोजन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक बड़ी सहायता साबित हुआ और प्रशासन की पहल से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.