ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under the child labor free sonbhadra campaign awareness campaign was conducted in robertsganj and churk

Sonbhadra News: बाल श्रम मुक्त सोनभद्र अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज और चुर्क में चला जागरूकता अभियान.

सोनभद्र में बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज और चुर्क मार्केट में संयुक्त टीम ने जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया। चुर्क मार्केट में जांच के दौरान 2 किशोर बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया, जिनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की।

sonbhadra

3:28 PM, Sep 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाल श्रम मुक्त सोनभद्र अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज और चुर्क में चला जागरूकता अभियान.
logo

बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत दुकानों का निरीक्षण करती संयुक्त टीम, दुकानदारों और लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक करते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज और चुर्क मार्केट क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी सोनभद्र एवं उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र के निर्देश पर श्रम विभाग, एचटी, चाइल्ड हेल्पलाइन और चाइल्ड राइट्स एसोसिएट की संयुक्त टीम ने बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों और आम लोगों को बाल एवं किशोर श्रम निषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। प्रतिष्ठान संचालकों को बताया गया कि बच्चों को किसी भी प्रकार के श्रम में नियोजित करना कानूनन प्रतिबंधित है। वहीं किशोर श्रमिकों के नियोजन के संबंध में निर्धारित कानूनी नियमों का पालन करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान चुर्क मार्केट क्षेत्र में दो किशोर बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया। टीम ने चिन्हांकित किशोरों से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई। अधिकारियों के अनुसार मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के समन्वय से चिन्हांकित किशोरों को शिक्षा से जोड़ने और उनके पुनर्वासन की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। संयुक्त टीम ने बाजार के दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बच्चों एवं किशोरों के नियोजन से संबंधित सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करें। टीम ने कहा कि बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी जानी चाहिए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए केवल बच्चों की पहचान करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, शिक्षा से जोड़ना, पुनर्वासन सुनिश्चित करना और उनके बेहतर भविष्य के अवसर तैयार करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिला प्रशासन की ओर से आमजन, व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों, सामाजिक संगठनों और समुदाय से बाल श्रम मुक्त सोनभद्र के लक्ष्य में सहयोग करने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी बच्चे को श्रम में नियोजित नहीं करने और बाल श्रम की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने का आग्रह किया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.