मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under the one tree in mother s name campaign massive tree plantation took place in syria village

Sonbhadra News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण.

नगवां ब्लॉक के सियरिया गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वन विभाग माची रेंज द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग, भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

sonbhadra

5:42 PM, Jul 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण.
logo

"मां हमें जन्म देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान इसी भावना का प्रतीक है।"

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, नगवां

सोनभद्र।

नगवां ब्लॉक अंतर्गत सियरिया गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वन विभाग माची रेंज द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि "मां हमें जन्म देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान इसी भावना का प्रतीक है।" उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हरित भारत के निर्माण का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है और नगवां ब्लॉक के प्रत्येक गांव में इस अभियान को जन-आंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने वन विभाग माची रेंज की टीम की सराहना करते हुए लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने "हरा-भरा नगवां, स्वस्थ नगवां" बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष देवी सिंह, अवधेश पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला मंत्री ज्योति खरवार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.