ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news under the one tree in the name of mother campaign the barren hill of jugail will become green

Sonbhadra News-: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जुगैल की बंजर पहाड़ी होगी हरी-भरी.

ओबरा तहसील अंतर्गत जुगैल ग्राम पंचायत की अंबेडकर पहाड़ी पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

sonbhadra

4:09 PM, Jul 12, 2026

Share:

Sonbhadra News-: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जुगैल की बंजर पहाड़ी होगी हरी-भरी.
logo

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जुगैल की अंबेडकर पहाड़ी पर पौधारोपण करते राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व अन्य अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को गति देते हुए ओबरा तहसील के जुगैल ग्राम पंचायत स्थित अंबेडकर पहाड़ी पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल वाली अंबेडकर पहाड़ी पर आयोजित इस पौधारोपण अभियान में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, वन विभाग की टीम, विकास खंड चोपन के अधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Img

इस अभियान का उद्देश्य चिन्हित पहाड़ियों को हरियाली से आच्छादित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने कहा कि जुगैल क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि यहां बृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र की अन्य पहाड़ियों को भी हरा-भरा बनाया जाएगा। अभियान के तहत औषधीय, फलदार और अधिक ऑक्सीजन देने वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, ताकि पर्यावरण संतुलन मजबूत हो और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

विज्ञापन

Img

इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजू गॉड और जिलाधिकारी चर्चित गोद को आदिवासियों की पहचान टोपी और तेज धनुष देकर सम्मानित किया गया वहीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति स्वास्थ्य को सम्मान के रूप में बच्चों द्वारा निर्मित गमले में पौधे की कलाकृति दी गई। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद सोनभद्र में इस वर्ष करीब 1 करोड़ 67 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जुगैल ग्राम पंचायत में भी 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और जल संरक्षण को मजबूती मिल सके।

Img

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश की तरह सोनभद्र में भी वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले की छह बंजर पहाड़ियों का चयन हरित बनाने के लिए किया गया है, जहां 40 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जुगैल की पहाड़ी पर आज लगभग 8 से 10 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.