Sonbhadra News: रेल इंजन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में रेल इंजन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
sonbhadra
1:48 PM, Mar 9, 2026
Share:


इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में रेल इंजन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दुद्धी रेलवे स्टेशन के समीप सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अप दिशा से आ रहे एक रेल इंजन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह के समय जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी के उपनिरीक्षक श्रीकांत मौर्य ने मौके का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में कैसे आया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



